Monday, October 19th, 2026

यूपी पंचायत चुनाव: फाइनल वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-घटाने में शुरू हुआ दबाव का खेल 

 बागपत 
यूपी में आगामी ग्राम पंचाायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है तो वहीं ग्राम पंचायतों की वोटों के जोड़तोड़ का हिसाब भी लगाया जा रहा है। जिसके चलते बागपत जिले के लहचौड़ा गांव के बीएलओ पर वोट काटने और बनाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया। जिसमें बीएलओ ने एसडीएम खेकड़ा से शिकायत करते हुए उच्चाधिकारी से जांच कराने की मांग की।

खेकड़ा एसडीएम को भेजी शिकायत में लहचौड़ा गांव के संविलियन विद्यालय के सहायक शिक्षक नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें गांव का बीएलओ नियुक्त किया गया है। जिसमें गांव का एक पक्ष उन्हें वोट बनाने के लिए कहता है तो दूसरा पक्ष फर्जी बताकर काटने के लिए कहता है।दोनों पक्षों की तरफ से बनाये जा रहे दबाव के कारण बीएलओ कार्य सही तरह से नहीं कर पा रहा हूं। बीएलओ ने इस मामले में उच्चाधिकारी से वोटों की सही जांच कराने की मांग की। शिकायत मिलते ही एसडीएम अजय कुमार ने खेकड़ा तहसीलदार को जांच सौंप दी और इस प्रकरण में सख्ती से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि वोट बनाने और काटने में किसी भी तरह का दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी फर्जी वोटों को काटा जाएगा। इस मामले में लहचौड़ा गांव निवासी संजय शर्मा, मा. अमरेश, राममेहर यादव, बाबूराम मुखिया, धनकेश शर्मा, राधेश्याम चेयरमैन आदि का कहना है कि गांव से बाहर रहने वाले 200 से अधिक लोगों की वोट बनाने के मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी।

 

#यूपी पंचायत

Source : Agency

पाठको की राय